हालात

महाराष्ट्र में इस दिन से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, मास्क पहनना जरूरी, इन नियमों का भी करना होगा पालन

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोले जाने को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने शर्तों के साथ 16 नवंबर से सभी मंदिर खोले जाने की इजाजत दी है। मंदिरों में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोले जाने को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने शर्तों के साथ 16 नवंबर से सभी मंदिर खोले जाने की इजाजत दी है। मंदिरों में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। मंदिरों में मास्क पहनकर ही जाने की इजाजत दी है।

Published: undefined

सरकार की ओर से जारी गाइडलानस में कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन सुनिश्चित करना होगा। मंदिरों में ज्यादा भीड़ नहीं होनी चहिए। सरकार के फैसले पर सिद्धिविनायक ट्रस्ट के आदेश बांदेकर ने कहा कि उन्हें आदेश की प्रति 15 नवंबर को मिलेगी। सिद्धिविनियाक ट्रस्ट के आदेश बांदेकर ने यह भी कहा कि आदेश की कॉपी मिलने के बाद एक बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि एक दिन बाद मंदिर खुल जाए।

Published: undefined

इससे पहले राज्यपाल ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में शिवसेना पर हिंदुत्व को लेकर तंज कसा था। राज्यपाल के पत्र के बाद इस पर सियासत तेज हो गई थी। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राज्यपाल के पत्र की भाषा पर ऐतराज जताया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined