
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कुछ लोगों द्वारा की गई सभी भविष्यवाणियां फेल हो रही हैं, क्योंकि उत्तर भारत में यात्रा को अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का उदाहरण है कि लोग इस यात्रा से जुड़े हैं।
Published: undefined
रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर भारत में यात्रा को दक्षिण भारत की तुलना में अधिक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि बढ़ती भीड़ इस बात की गवाह है कि कांग्रेस सभी उत्तरी राज्यों में सरकार बनाएगी और उनका ध्यान केवल सरकार बनाने के बजाय इस बात पर है कि सरकार का एजेंडा क्या होगा। यह एजेंडा नहीं है, घोषणापत्र को लागू करना ही असली एजेंडा है।
Published: undefined
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दिन-ब-दिन अधिक लोगों को अपनी तरफ खींच रही है क्योंकि वह सद्भाव में रहना चाहते हैं और करुणा में विश्वास करते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के राजनीतिक सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और अपनी बातचीत को यात्रा पर ही फोकस रखा और इसकी नैतिकता और विचारधारा पर अपनी बात रखी।
Published: undefined
इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि हरियाणा में युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं होने से राज्य बेरोजगारी में चैंपियन बन गया है। पानीपत में रैली के दौरान उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि पानीपत कभी मीडियम मैन्युफैक्च र्स का हब हुआ करता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। नोटबंदी और जीएसटी, नीतियां नहीं थी, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों को नष्ट करने का हथियार था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined