हालात

अब 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी लगेगा टीका, कोरोना के बढ़ते कहर के बीच केंद्र का फैसला

देश में अभी 45 साल से ऊपर के लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी। लेकिन इस दौरान पूरे देश में कोरोना लहर से बिगड़े हालात के बाद आज केंद्र सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को भी एक मई से वैक्सीन देने का फैसला किया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

देश में कोरोना वायरस के भयावह होते कहर के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आज ऐलान किया कि देश में अब 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।

हालांकि, सरकार ने अभी केवल 18 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है, लेकिन यह तय नहीं हुआ है कि इन लोगों को वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी या नहीं। सरकारी की ओर से कहा गया है कि इस पर सरकार जल्द ही जानकारी साझा करेगी और इसे लेकर जल्द ही प्रोटोकॉल भी जारी करेगी।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से मांग की थी कि कोरोना वैक्सीन की उम्र सीमा को कम किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका दिया जाए। राहुल गांधी पिछले कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि देश में सभी लोगों को कोरोना का टीका दिया जाए।

गौरतलब है कि देश में अब तक 45 साल से ऊपर की उम्र वालों को ही कोरोना वैक्सीन दी जा रही थी। लेकिन इस दौरान पूरे देश में आई कोरोना वायरस की खतरनाक लहर से बिगड़े हालात के बाद आज सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को भी एक मई से वैक्सीन देने का फैसला किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एसआईआर तत्काल रोका जाए, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या अभियोजन से कम कुछ भी मंजूर नहींः कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस