हालात

लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अनाज को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल

बवाल के बाद समूचे इलाके को सील कर दिया गया है। एसपीआरए मारतंड प्रताप सिंह ने इस घटना को जातीय संघर्ष बताया है। वो यह नहीं बता सके कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वाराणसी के फूलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के थाना गांव में शनिवार की शाम मोदी किट (अनाज) को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मुसहर समुदाय के लोग उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इस हमले में फूलपुर के इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। खबर है कि उग्र भीड़ ने पुलिस का टियर गन और एक मोबाइल छीन लिया है। पुलिस की एक बाइक भी कूंच दी गई है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना गांव में जमकर तांडव मचाया। कई मुसहरों की मड़इयां फूंक दी गई हैं।

Published: undefined

मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। समूचे इलाके को सील कर दिया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मोदी किट (अनाज) को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष गांव के दबंगों का था और दूसरा मुसहरों का। बाताया जा रहा है कि विवाद का असली कारण मुसहरों को मोदी किट न दिया जाना था। मुसहर समुदाय का कहना था कि वो भी बीजेपी के समर्थक हैं। उन्हें भी मोदी किट का खाद्यान्न दिया जाए।

Published: undefined

इस घटना को आगामी प्राधानी के चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस गांव में दो मुसहर बस्तियां हैं। दोनों दोनों बस्तियों के लोग गोलबंद होकर दूसरे पक्ष से भिड़ गए थे। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मारतंड प्रताप सिंह समेत तमाम पुलिस अफसर व कई थानों फोर्स आरोपितों को पकड़ने में जुटी हुई है।

Published: undefined

समूचे इलाके को सील कर दिया गया है। एसपीआरए मारतंड प्रताप सिंह ने इस घटना को जातीय संघर्ष बताया है। वो यह नहीं बता सके कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...