
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी है। लेकिन हाई अलर्ट के बीच ही शहर में बड़ी घटना हुई है, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने एक विदेशी फैक्ट्री में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से पुलिस के हाई अलर्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि विदेशी फैक्ट्री से करीब 8 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर अज्ञात बदमाश फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद कासना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा कर रही है।
Published: undefined
मिली जानकारी के मुताबिक, कासना कोतवाली क्षेत्र के साइट-5 में ओप्पो कंपनी के सामने एक निर्माणाधीन विदेशी फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि हाईअलर्ट के बीच विदेशी फैक्ट्री में घुसकर रविवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने खूब हुडदंग मचाया। बदमाश करीब आठ लाख रुपए का कॉपर चुराकर फरार हो गए। इस मामले में कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined