हालात

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 6 मरीज LNJP में भर्ती, इनमें 4 कोरोना पॉजिटिव, दो संदिग्ध हैं शामिल

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एमडी डॉ.सुरेश कुमारने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 6 मरीज अस्पताल में रेफर हुए हैं, इनमें से 4 RT-PCR पॉजिटिव हैं और 2 संदिग्ध हैं। हमने दोबारा उनका RT-PCR सैंपल लिया है और हम उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। सभी देश सतर्क हैं। कई देशों ने अफ्रिकी देशों से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। हालांकि भारत सरकार ने इन उड़ानों पर रोक लगाने का अभी फैसला नहीं लिया है। लेकिन हवाईअड्डों पर सावधानी बरती जा रही है। संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एमडी डॉ.सुरेश कुमारने बताया, “ दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 6 मरीज अस्पताल में रेफर हुए हैं, इनमें से 4 RT-PCR पॉजिटिव हैं और 2 संदिग्ध हैं। हमने दोबारा उनका RT-PCR सैंपल लिया है और हम उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी करेंगे।”

उन्होंने कहा, “चार मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन वो पॉजिटिव आए हैं और उन्होंने ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों की यात्रा की है इसलिए हमने उन्हें आइसोलेट किया है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पेपर लीक पर प्रदर्शन मामला: बिहार के व्यक्ति का दावा- 'मैं रूस में था, फिर भी मेरे खिलाफ दर्ज कर दी गई FIR'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी बहार, रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत और चांदी चमकी, सोना स्थिर

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत