हालात

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, तीन माओवादी मारे गए

इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 284 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 255 बस्तर क्षेत्र में मारे गए, जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा समेत सात जिले शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और इस मुठभेड़ में अभी तक एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 284 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 255 बस्तर क्षेत्र में मारे गए, जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा सहित सात जिले शामिल हैं। वहीं 27 अन्य रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए। राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • 'हरदीप-एपस्टीन का रिश्ता क्या कहलाता है' - लॉन्च से पहले डिजिटल इंडिया की खबर लीक कैसे हुई -कांग्रेस

  • ,
  • खेल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत को कप्तान रजा ने बताया 'अविश्वसनीय' और RR ने रियान पराग को बनाया टीम का कप्तान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश के दौलतपुर गांव में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान गिरा, कई मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

  • ,
  • बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार, 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज, भारत समेत दक्षिण एशिया पर क्या हो सकता है असर?

  • ,
  • वीडियो: क्या आप पर मोदी का दबाव था कि एपस्टीन से मिलिए? पवन खेड़ा ने हरदीप पुरी के हर झूठ का धागा खोल दिया!