हालात

ऑफिस लौटने की बात पर एप्पल के कर्मचारियों में रोष, कंंपनी के सामने रख दी ये मांग

द वर्ज के मुताबिक एप्पल के कर्मचारियों ने कंपनी को पत्र लिखकर कहा है कि रिटर्न-टू-ऑफिस की नई नीति में अगर कोई समायोजन नहीं लाया जाता है, तो हमें अपने परिवार और एप्पल के बीच मजबूरन किसी एक को चुनना होगा।

प्रतीकात्मक फोटोः IANS
प्रतीकात्मक फोटोः IANS 

एप्पल की तरफ से जैसे ही अपने कर्मचारियों को यह कहा गया कि सितंबर से उन्हें हफ्ते में तीन दिन ऑफिस में आकर काम करना होगा, वैसे ही कर्मचारियों ने रिटर्न-टू-ऑफिस की नई नीति के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। उनका कहना है कि वे इसके लिए एक लचीला दृष्टिकोण अपनाना चाहते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अगर कोई इस परिस्थिति में घर से काम करने के लिए इच्छुक हैं, तो उन्हें इसकी अनुमति मिलनी चाहिए।

इस सप्ताह की शुरूआत में कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों को बुधवार और शुक्रवार को घर से काम करने का विकल्प दिया जाएगा और सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को ऑफिस आने के लिए कहा जाएगा।
एप्पल की टीम के सदस्य, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने की आवश्यकता है, उन्हें हफ्ते में चार-पांच दिन ऑफिस आना होगा।

द वर्ज के मुताबिक एप्पल के कर्मचारियों ने अपने पत्र में लिखा है, "हम अपने सहयोगियों के बीच रिटर्न-टू-ऑफिस की नई नीति को लेकर बढ़ती चिंता के बारे में आपको बताना चाहेंगे। अगर लाई गई इस नई नीति में समायोजन नहीं लाया जाता है, तो हमें अपने परिवार और एप्पल के बीच मजबूरन किसी एक को चुनना होगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर डटे छात्र देशभर में कांग्रेस का कैंडल मार्च और सत्याग्रह

  • ,
  • ‘मेट्रो, इंटरनेट और रास्ते बंद…प्रश्नपत्र लीक’, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, दूतावास ने क्या कहा?

  • ,
  • दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले देखें ये लिस्ट

  • ,
  • जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार संग बैठक से पहले CJP बोली- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो मीटिंग का मतलब नहीं