हालात

आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ गुजरात में गुस्सा, दलित-आदिवासी संगठन 28 दिसंबर को करेंगे प्रदर्शन

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि आंबेडकर हमारा जुनून हैं, फैशन नहीं, क्योंकि उन्होंने एक न्यायपूर्ण और समतापूर्ण समाज बनाने का सपना देखा था। बाबा साहेब पर अपनी घटिया टिप्पणी पर देश भर में हंगामा मचने के बावजूद अमित शाह ने अभी तक माफी नहीं मांगी है।

आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ गुजरात में गुस्सा, दलित-आदिवासी संगठन 28 दिसंबर को करेंगे प्रदर्शन
आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ गुजरात में गुस्सा, दलित-आदिवासी संगठन 28 दिसंबर को करेंगे प्रदर्शन फोटोः सोशल मीडिया

संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गुजरात में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दलित, आदिवासी और ओबीसी संगठनों ने अमित शाह के खिलाफ 28 दिसंबर को प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अमित शाह के इस्तीफे की मांग के लिए 28 दिसंबर को खोखरा क्षेत्र से सारंगपुर में आंबेडकर की प्रतिमा तक दलित, आदिवासी और ओबीसी संगठनों द्वारा एक गैर-राजनीतिक रैली आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा, ‘‘मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आंबेडकर हमारा जुनून हैं, फैशन नहीं, क्योंकि उन्होंने एक न्यायपूर्ण और समतापूर्ण समाज बनाने का सपना देखा था।’’ जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि बाबा साहेब पर अपनी घटिया टिप्पणी पर देश भर में हंगामा मचने के बावजूद अमित शाह ने अभी तक माफी नहीं मांगी है।

दलित विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि गुजरात पुलिस ने 28 दिसंबर की रैली के लिए अभी तक अनुमति नहीं दी है और उन्हें अनुमति मिलने का इंतेजार है। मेवाणी ने कहा कि अगर 28 दिसंबर की विरोध रैली के बाद भी अमित शाह ने इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे गुजरात में प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद

  • ,
  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है