हालात

मोदी सरकार की ‘अग्निपथ' पर राकेश टिकैत का ऐलान, कहा- योजना के खिलाफ में देश भर में प्रदर्शन करेगी BKU

राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सैन्य भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की है। राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

टिकैत ने बताया कि हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन का 3 दिवसीय किसान महाकुंभ (चिंतन शिविर) 18 जून को संपन्न हुआ। इस महाकुंभ में किसानों की मांगों को लेकर 21 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें एमएसपी गांरटी कानून बनाने और केंद्र सरकार द्वारा जारी गतिरोध को खत्म कर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से वार्ता करने, फ्री बिजली, बिजली मीटर वापसी, किसानों के मुकदमों की वापसी, बकाया गन्ना भुगतान कराने, आवारा मेवशियों से निजात दिलाने, खेती को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से अलग रखने, पहाड़ी राज्यों के लिए अलग से हिल पॉलिसी बनाने समेत केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध प्रमुख प्रस्ताव रहे।

Published: undefined

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना का वह पहले ही कड़ा विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में योजना को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गया है। लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंने देशभर के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का आह्वान किया है।

राकेश टिकैत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना और हिंसा करना राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

  • ,
  • 'आप निजी पसंद के काम निजी जगह पर करें', रियान पराग के मामले पर अश्विन बोले- अगर एक्शन नहीं लिया गया...

  • ,
  • 'बिहार का नाम बदलकर ‘श्रमिक प्रदेश’ कर दिया जाना चाहिए', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट पर भी साधा निशाना