हालात

नौकरी पर एक और बुरी खबर, रेलवे में नए पदों के सृजन पर रोक, केवल सुरक्षा से जुड़ी बहाली कायम

रेलवे की ओर से जारी पत्र में सुरक्षा से जुड़े नए पदों के सृजन को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। यानी पहले की तरह नए पदों पर भर्ती की जो प्रक्रिया चल रही है, वह जारी रहेगी। इसके अलावा रेलवे के अन्य विभागों में नए पदों के सृजन पर रोक लगा दी गई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

रेलवे बोर्ड ने रेलवे में नए पदों के सृजन को लेकर हाल में एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिस नीति के जरिये नए पद सृजित किए जाते हैं, उसकी समीक्षा करने की बात कही गई है। केवल रेलवे के सेफ्टी से जुड़े पदों को इस आदेश से अलग रखा गया है। जिससे सुरक्ष के सभी नए पदों के सृजन पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया जारी रहेगी। लेकिन बाकी पदों के सृजन पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है।

अमर उजाला की खबर के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने रेलवे के सभी महाप्रबंधकों, प्रोडेक्शन यूनिट और दूसरे विभाग के प्रमुखों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि बोर्ड के उक्त आदेश का पालन किया जाए। इसके बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय ने अपने सभी विभागाध्यक्षों को इस आदेश पर आवश्यक कार्रवाई करने के का निर्देश जारी किया है।

रेलवे बोर्ड के इस ताजा आदेश के अनुसार पिछले दो साल में रेलवे में जितने भी नए पद सृजित हुए हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। अगर इन स्वीकृत पदों पर अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, तो उक्त पदों को वापस करने के मकसद से उनकी समीक्षा की जाएगी। बोर्ड ने कहा है कि खाली पड़े मौजूदा पदों में पचास फीसदी की कटौती कर दी जाए। हालांकि, इसमें सुरक्षा से जुड़े पद शामिल नहीं हैं।

बोर्ड ने आदेश दिया है कि समय-समय पर जोनल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर इस रेलवे के इस निर्णय से रेल कर्मचारियों के यूनियनों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल