हालात

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुबह 9:13 बजे आई पहली कॉल, स्कूल परिसर में मची अफरा तफरी

सुबह 9:13 बजे पहली कॉल झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल में आई, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की सूचना दी गई। इसके तुरंत बाद अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिलने की खबर सामने आई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली में स्कूलों को मिल रही बम धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर राजधानी के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सुबह 9:13 बजे पहली कॉल झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल में आई, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की सूचना दी गई। इसके तुरंत बाद अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिलने की खबर सामने आई।

जांच में फर्जी निकली धमकी

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने बिना समय गंवाए स्कूल परिसरों को खाली कराना शुरू किया और सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियां स्कूल भवनों के साथ-साथ आसपास के इलाकों की भी बारीकी से जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच प्रक्रिया पूरी सतर्कता के साथ जारी है।

अभिभावकों में चिंता का माहौल

स्कूल प्रशासन ने एहतियातन तुरंत कक्षाएं बंद कर दीं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभिभावकों को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया, जबकि कई स्कूलों ने बच्चों को बसों और निजी वाहनों के जरिए सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की। अचानक मिली इस सूचना से अभिभावकों में चिंता का माहौल जरूर दिखा, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है।

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी के स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साइबर टीम भी कॉल की लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। अधिक जानकारी का इंतजार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए