हालात

योगी राज में कर्ज में डूबे एक और किसान ने की खुदकुशी! फसल खराब होने से था परेशान

किसान के गांव के लोगों के मुताबिक, सत्येंद्र अपनी फसल बर्बाद होने के बाद सदमे की स्थिति में था। उन्होंने कहा कि वह भारी कर्ज में था और उसे चुकाने के लिए दबाव में था। सत्येंद्र के बड़े भाई यतेंद्र कुमार ने कहा कि सत्येंद्र पिछले कुछ दिनों से ठीक से नहीं खा रहा था, और कभी-कभी हमसे बात करता था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के योगी राज में एक और किसान ने खुदकुशी कर ली है। भारी बारिश की वजह से फसल को हुए नुकसान के बाद जटाऊ गांव में एक 27 वर्षीय किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सत्येंद्र कुमार ने अपनी 3 बीघा जमीन पर मिर्ची बोई थी और 20 बीघा किराए पर ली थी। बारिश के कारण उसकी फसल बर्बाद हो गई।

सत्येंद्र दो लड़कों का पिता था, एक बेटा दो साल का और एक छह महीने का है। जानकारी के अनुसार, उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने किसान के परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

किसान के गांव के लोगों के मुताबिक, सत्येंद्र अपनी फसल बर्बाद होने के बाद सदमे की स्थिति में था। उन्होंने कहा कि वह भारी कर्ज में था और उसे चुकाने के लिए दबाव में था। सत्येंद्र के बड़े भाई यतेंद्र कुमार ने कहा कि सत्येंद्र पिछले कुछ दिनों से ठीक से नहीं खा रहा था, और कभी-कभी हमसे बात करता था। वह कर्ज की वजह से परेशान था।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि हम इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि वह इतना बड़ा कदम उठाएंगे। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। बारिश से हुई फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को आवश्यक सहायता मिले।

पिछले महीने फिरोजाबाद जिले के नरखी प्रखंड में एक 42 वर्षीय किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जब बारिश और ओलावृष्टि से उसकी गेहूं और सरसों की फसल नष्ट हो गई थी। रामेश्वर कुमार जिनका शव 18 जनवरी को एक खेत में मिला था, उन्होंने 10 बीघा जमीन पर आलू बोया था और 15 बीघा किराए पर लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान