
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच एक और किसान ने दिल्ली बॉर्डर पर खुदकुशी कर ली है। हरियाणा के एक 55 साल किसान ने रविवार को टिकरी-बहादुरगढ़ सीमा पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, हिसार जिले के राजबीर के रूप में पहचाने गए पीड़ित ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Published: undefined
किसान राजबीर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान दिल्ली की सीमाओं पर 100 दिनों से इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान की खुदुकुशी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दर्जनों किसान खुदकुशी कर चुके हैं। बावजूद इसके किसानों की मांगें केंद्र सरकार मामने के लिए तैयार नहीं है।
Published: undefined
किसान लगातार दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन को 100 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। किसान केंद्र की मोदी सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनकी यह भी मांग है कि सरकार एमएसपी पर लीगल गारंटी दे, लेकिन किसानों की मांगों को सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है। सरकार का कहना है कि वह तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। उधर, किसानों का कहना है कि जब तक यह तीन कृषि कानून वाप स नहीं होते और एमएसपी पर लीगल गारंटी उन्हें नहीं मिलती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined