हालात

ओमान के पास एक और भारतीय शिप पर हमला, होर्मुज के पास हुए जहाज हादसे में तीन भारतीय नाविकों की मौत

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहराती जा रही हैं। एमटी जलवीर पर हुए हमले से पहले ओमान में ही समुद्री तटों पर बीते दो दिनों से हमले हो रहे हैं।

ओमान के पास एक और भारतीय शिप पर हमला
ओमान के पास एक और भारतीय शिप पर हमला 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक और जहाज पर हमला हुआ है। यह हमला ओमान के शिनास बंदरगाह के निकट हुआ है। इस जहाज का नाम एमटी जलवीर बताया जा रहा है। ओमान स्थित दूतावास ने एक्स पर बयान जारी कर कहा है कि उनकी नजर इस पूरी घटना पर बनी हुई है। तीन दिन में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

Published: undefined

सोशल मीडिया एक्स पर दूतावास ने पोस्ट किया, "हमें गुरुवार को ओमान के शिनास बंदरगाह के निकट एक वेसल (पोत) से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।"

Published: undefined

वहीं, भारतीय फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ने जहाज से उठते धुएं की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि ये एमटी जलवीर हैं। उन्होंने लोकेशन के साथ इसकी जानकारी दी है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह स्थान ओमान की खाड़ी में, शिनास के तट से कुछ दूरी पर स्थित है, जो ओमान के उत्तरी भाग में है। यह क्षेत्र ओमान और यूएई के समुद्री मार्गों के निकट पड़ता है।

Published: undefined

होर्मुज के पास हुए जहाज हादसे में तीन भारतीय नाविकों की मौत

मंगलवार को ही एक पालाउ-ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ था। इसमें मौजूद 24 में से 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन लापता बताए गए। । केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर हादसे के बाद लापता बताए जा रहे तीन भारतीयों के मौत की पुष्टि की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनोवाल ने इस दुखद घटना पर खेद जताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, " पलाऊ के झंडे वाले एमटी सेट्टेबेलो पर हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। दुख की बात है कि शुरू में लापता बताए गए तीन भारतीय नाविकों के शव मिलने और उनकी पहचान होने के बाद अब उनकी मौत की पुष्टि हुई है।"

Published: undefined

अमेरिकी सेना की यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया था कि उसने मंगलवार शाम ओमान की खाड़ी से गुजर रहे सेट्टेबेलो नामक जहाज पर अचूक हमला किया था। सेंटकॉम के अनुसार, जहाज ईरानी तेल ले जा रहा था और चालक दल ने अमेरिकी बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया था।

हालांकि, जहाज एक रासायनिक एवं तेल उत्पाद टैंकर था, जिसने ओमान के सोहार बंदरगाह से लगभग 20 समुद्री मील (करीब 37 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में इंजन रूम में आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद जहाज से आपातकालीन सहायता की मांग की गई थी।

Published: undefined

तीन दिन में तीसरी घटना 

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहराती जा रही हैं। एमटी जलवीर पर हुए हमले से पहले ओमान में ही समुद्री तटों पर बीते दो दिनों से हमले हो रहे हैं। यह लगातार तीसरे शिप पर हमला है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined