हालात

बीजेपी विधायक का सरकारी अधिकारियों धमकी, कहा- अगर सम्मान न दें तो जूता निकालकर मारो, देखें वीडिया

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बीजेपी विधायक रामरतन कुशवाहा पर सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक विवादित बयान देने का आरोप लगा है। विधायक ने कहा कि अगर प्रदेश के कर्मचारी महीने भर में ठीक नहीं होते हैं तो जूता उतारकर उनको मारिए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

यूपी के सीएम योगी अपने विधायकों बिगड़े बोल पर रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रहे हैं। ताजा बयान ललितपुर में बीजेपी विधायक का है। जहां रामरतन कुशवाहा ने अधिकारियों का अपमान करते हुए कहा कि अगर अधिकारी सम्मान न दें तो जूता निकालकर मारो।

Published: 06 Jun 2019, 12:04 PM IST

दरअसरल बीजेपी विधायक ने अपने संबोधन में कहा था कि प्रदेश के कर्मचारी महीने, दो महीने में ठीक नहीं होते हैं तो जूता उतारिये और मारिये। समाजवादी पार्टी और बीएसपी मानसिकता के अधिकारी और कर्मचारियों ने चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को हड़काया और सदस्यता लेने के लिए मजबूर किया।

Published: 06 Jun 2019, 12:04 PM IST

ललितपुर में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के महरौनी में दिए बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। साथ ही जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी से अपनी नाराजगी प्रकट की।

Published: 06 Jun 2019, 12:04 PM IST

यह कोई पहला मामला नहीं है कि जब योगी के विधायक ने बोल बिगड़े हो। इससे पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की तुलना वेश्याओं से करते हुए एक बड़ा विवादास्पद बयान दे डाला था।

Published: 06 Jun 2019, 12:04 PM IST

उन्होंने कहा था कि “इन अधिकारियों और कर्मचारियों से अच्छी तो वेश्याएं ही हैं जो की पैसा लेकर कम से कम नाचने के लिए तैयार तो हो जाती हैं। लेकिन यह तो कर्मचारी और अधिकारी पैसा लेने के बाद भी काम नहीं करते है।”

Published: 06 Jun 2019, 12:04 PM IST

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है तो उनको आप घूसा मारो और अगर उस पर भी नहीं मानता है तो जूता मारो।

Published: 06 Jun 2019, 12:04 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 06 Jun 2019, 12:04 PM IST