हालात

एक और रेल हादसा, झारखंड में बोकारो के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया

तुपकडीह से गुजर रही एक मालगाड़ी दो भागों में बंट गई, जिसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना तुपकडीह और राजाबेरा सेक्शन के बीच हुई। ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई और डाउन लाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 झारखंड के बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा संभाग के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "इस्पात ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे कल रात करीब नौ बजे बोकारो जिले के तुपकाडीह स्टेशन के निकट पटरी से उतर गये। हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।”

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी बोकारो इस्पात संयंत्र से इस्पात लेकर जा रही थी और तुपकडीह एवं बोकारो स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये।

उनके अनुसार यह घटना तुपकडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो खंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

नरूला ने कहा, “प्रभावित लाइनों में से एक को ठीक कर लिया गया है, जबकि सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दूसरी लाइन का काम चल रहा है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार