हालात

चीन में कोरोना को लेकर एक और डराने वाली रिपोर्ट आई सामने, महज 6 महीने में कोरोना से 15 लाख लोगों की मौत का दावा!

चीन में कोरोना के कहर के बीच ने एक और डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महज 6 महीने में कोरोना से 15 लाख लोग मारे जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना को जन्म देने वाले चीन की हालत बद से बदतर होती नजर आ रही है। लगातार आ रहे वीडियो से एक ओर लोगों के बीच दहशत का माहौल है तो वहीं अब कई तरह की रिपोर्ट्स ने एक बार फिर से सबको हैरान कर दिया है। चीन में कोरोना के कहर के बीच ने एक और डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। हिंदी न्यूज चैनल TV9 भारतवर्ष में छपी खबर के मुताबिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महज 6 महीने में कोरोना से 15 लाख लोग मारे जाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ चीन ने तीन साल के कठोर जीरो-कोविड प्रतिबंधों को भी हटा दिया है। हालांकि, 22 दिसंबर को मकाऊ विश्वविद्यालय और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर चीनी अधिकारियों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को बेहतर तरीके से लागू किया तो मौतों की संख्या कम हो सकती है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, देश में प्रति व्यक्ति मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है।हालांकि, जैसे-जैसे ओमिक्रॉन वैरिएंट प्रभावी होता गया, चीन की शून्य-कोविड रणनीति अस्थिर होती गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य

  • ,
  • J&K: बादल फटने से किश्तवाड़ और शोपियां में भारी तबाही, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां, नेशनल हाईवे बंद

  • ,
  • कुलगाम हमले को खड़गे ने बताया क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण, राहुल बोले- आतंकियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा