हालात

एक और ट्रेन हादसा, रतलाम में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बड़ा हादसा होने से बच गया। रतलाम रेलवे स्टेशन के पास ईंधन-पेट्रोल ले जा रही मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के रतलाम में बृहस्पतिवार रात एक मालगाड़ी के दो डिब्बे रेलवे ‘यार्ड’ के निकट पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि रेल यातायात बाधित हुआ है। अधिकारी ने कहा, “मार्ग पर आवाजाही बहाल करने के प्रयास जारी हैं।” घटना के वीडियो सोशल मीडिया में सामने आए हैं।

डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया, "गुजरात के राजकोट से भोपाल के बेरानिया भौरी की ओर जा रही पेट्रोलियम पदार्थ से भरी एक मालगाड़ी रात करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इससे कुछ समय के लिए दिल्ली-मुंबई मार्ग की अपलाइन प्रभावित हुई, जबकि डाउन लाइन से ट्रेनों का आवागमन जारी है। हालांकि, इस घटना के कारण दो ट्रेन कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान