हालात

पहलगाम हमले के बीच ही बारामूला में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी को किया ढेर

पहलगाम आतंकी हमले के बीच ही जम्मू-कश्मीर के बारामुला इलाके में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। इसे दुस्साहस को सेना ने नाकाम कर दिया है। दो आतंकियों के ढेर होने की खबर सामने आई है।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। भारतीय सेना के जवानों ने दो आतंकी को ढेर कर दिया है। चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बारामूला में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, दो आतंकवादियों को मार गिराया गया, घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित अन्य सामान बरामद किया गया है। ऑपरेशन जारी है’’

घुसपैठ की यह कोशिश मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के 24 घंटे से भी कम समय में की गई है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें