हालात

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद

सेना के सूत्रों ने बताया कि जब घुसपैठ करने वाले आतंकियों को चुनौती दी गई, तो उन्होंने जवानों पर गोलियां चला दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। सूत्रों ने कहा कि इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इलाके में तलाशी जारी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के तंगधार सेक्टर में एक संदिग्ध गतिविधि देखी।

सेना सूत्रों ने बताया, "जब घुसपैठ करने वाले आतंकियों को चुनौती दी गई, तो उन्होंने सैनिकों पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।" सूत्रों ने कहा, "इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इलाके में तलाशी जारी है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए

  • ,
  • उत्तराखंड: SIR प्रक्रिया सवालों के घेरे में, 45 सीटों पर हटाए गए वोटरों की संख्या 2022 की जीत के अंतर से ज़्यादा