हालात

आर्यन खान थोड़ी ही देर में होंगे रिहा, आर्थर रोड जेल के बाहर सरगर्मियां तेज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन की जमानत स्वीकार कर ली थी, लेकिन कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें शुक्रवार तक जेल में ही रहना पड़ा था। अदालत ने इस मामले के सह आरोपी मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट की भी जमानत स्वीकार की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान थोड़ी देर में रिहा होंगे। यह जानकारी जेल के अधिकारियों ने दी है। अभिनेत्री जूही चावला ने शुक्रवार को 23 साल आर्यन के लिए मुचलका दाखिल किया, लेकिन रिहाई आदेश शाम 5.30 बजे तक आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच सका, जिसके कारण आर्यन जेल से बाहर नहीं आ पाए।

Published: 30 Oct 2021, 10:04 AM IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन की जमानत स्वीकार कर ली थी, लेकिन कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें शुक्रवार तक जेल में ही रहना पड़ा था। अदालत ने इस मामले के सह आरोपी मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट की भी जमानत स्वीकार की है।

नारकोटिक्स केंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इन तीन लोगों को दो अक्टूबर को क्रूज पर आयोजित ड्रग्स पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था और तीन अक्टूबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था।

Published: 30 Oct 2021, 10:04 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Oct 2021, 10:04 AM IST

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा