हालात

जिंदगी की जंग हार गया आर्यन, बोरवेल से निकालने के लिए 57 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जानें क्या बोले डॉक्टर

56 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आर्यन को बाहर निकाला गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। उसे बोरवेल से बाहर निकालने के लिए गहरी खुदाई भी की गई थी।

फोटो: pti
फोटो: pti -

राजस्थान के दौसा जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे आर्यन की मौत पर चीफ मेडिकल ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया कि बच्चे के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और ऐसा लग रहा है कि गिरने के बाद किसी सख्त चीज से वो टकराया होगा।

चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा, “ ज्यादा देर तक ऐसे बोरवेल में रहने की वजह से भी बच्चे को काफी तकलीफ हुई, इस वजह से भी उसकी हालत गंभीर हो गई।”

उन्होंने कहा, “जब बच्चे को बोरवेल से निकाला गया, तो उम्मीदों के साथ उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, जब हमने ईसीजी की, तो पता चला कि अब बच्चा मर चुका है। इसके अलावा, खान पान के अभाव में लंबे समय तक रहने की वजह से भी उसे दिक्कत हुई। वहीं, शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि जैसे वो बोरवेल में गिरने के बाद किसी हार्ड ऑबजेक्ट से टकराया होगा।” उन्होंने कहा, “अब बाकी चीजें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएंगी।”

बता दें कि 56 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आर्यन को बाहर निकाला गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। उसे बोरवेल से बाहर निकालने के लिए गहरी खुदाई भी की गई थी। 9 दिसंबर से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। यह हादसा बच्चे के घर से करीब 100 फीट की दूरी पर हुआ। 9 दिसंबर की रात करीब 2 बजे के बाद बच्चे का मूवमेंट बोरवेल पर नहीं देखा जा रहा था।

बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल के पास 125 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस बीच, गड्डे खोदने वाली मशीन भी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन भी बाधित रहा। बोरवेल के अंदर मिट्टी धंसकर बच्चे के ऊपर गिर गई थी। इसके बाद दौसा के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में बच्चे को हुक से बाहर निकालने की इजाजत दी गई। बोरवेल के पास मेडिकल टीम भी तैनात थी। जैसे ही बच्चा बाहर निकला, तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जांच में मौत की पुष्टि हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार