
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी और आरएसएस एजेंडा तय कर रहे हैं।
अशोक गहलोत ने कहा कि वे (आरएसएस और बीजेपी) एजेंडा तय कर रहे हैं। वे करौली, जोधपुर और रामगढ़ में दंगे भड़काने की योजना बना रहे थे। हमने समय पर कार्रवाई की और उसके कारण केवल छोटी-छोटी घटनाएं हुईं लेकिन हमने अपराधियों को गिरफ्तार किया है और किसी को नहीं बख्शेंगे। हम राज्य में हिंसा नहीं होने देंगे। आरोपी भागते फिर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमने तय कर रखा है कि किसी भी कीमत पर राजस्थान में हिंसा नहीं होने देंगे, इनकी हरकतों का मुकाबला करेंगे। इससे पहले अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी को राजस्थान में शांति हजम नहीं हो रही है इसलिए वह कांग्रेस और राज्य सरकार को बदनाम करने के षड्यंत्र में लगी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए