हालात

असम: 6 सालों तक जमा किया सिक्का, बोरी में भरकर सिक्कों को लेकर पहुंचा शोरूम और खरीद लिया स्कूटर

मोहम्मद सैदुल हक कहते हैं कि मैं बोरागांव इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता हूं। स्कूटर खरीदना मेरा सपना था। मैंने 5 से 6 साल पहले सिक्के जमा करना शुरू किया था। आज मैंने अपना सपना पूरा कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कहते हैं कि जुनून हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। असम के दारंग के रहने वाले मोहम्मद सैदुल हक ने यह कर के दिखाया है। मोहम्मद सैदुल हक ने सिक्कों से भरी बोरी से एक स्कूटर खरीदा है। इस ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए मोहम्मद सैदुल हक को काफी मेहनत करनी पड़ी। करीब 6 सालों तक वह अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए सिक्के जमा करते रहे और आखिरकार वह स्कूटर खरीदने में कामयाब रहे।

मोहम्मद सैदुल हक कहते हैं कि मैं बोरागांव इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता हूं। स्कूटर खरीदना मेरा सपना था। मैंने 5 से 6 साल पहले सिक्के जमा करना शुरू किया था। आज मैंने अपना सपना पूरा कर लिया है। यानी जिस ख्वाब को मोहम्मद सैदुल हक ने 6 साल पहले देखा था उसे हकीकत में तब्दील कर दिया।

शोरूम के मालिक मनीष पोद्दार ने कहा, "मुझे सूचना मिली की एक ग्राहक 5-6 साल से सिक्के जमा कर स्कूटर खरीदने आया है। मुझे बहुत खुशी है की ऐसा ग्राहक हमारे पास आया। उन्होंने 90 हजार के करीब जमा किया है।"

मोहम्मद सैदुल हक जब बोरे में जमा कर सिक्के को लेकर शोरूम पहुंचे तो हर किसी की निगाहें उन्हीं के ऊपर टिकी हुई थी। शोरूम के कई कर्मचारी सिक्के को गिनने के लिए जमा हुए। 90 हजार रुपये के सिक्कों को गिनने के लिए काफी समय लगा। सिक्कों को गिनने के बाद मोहम्मद सैदुल हक को स्कूटर की चाबी दे दई गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Mar 2023, 11:38 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं से मिलने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं सोनिया गांधी

  • ,
  • पीएम आवास के पास धरने से हिली सरकार, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने जबरन उठाया, हिरासत में लिया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच हमले जारी, पाकिस्तान में मध्यस्थों से मिले ईरानी अधिकारी

  • ,
  • जंतर-मंतर पर आज फिर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ उमड़ी, लोग अब पीछे हटने के मूड में नहीं, जोश पहले से ज्यादा हाई

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर के निर्णयों पर श्रीकांत ने उठाए सवाल और स्वेदश पहुंची अर्जेंटीना की टीम का शानदार स्वागत