
लोकसभा सांसद और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल होने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे 'पर्सनल चॉइस' बताया और जोर देकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के बारे में नहीं बल्कि राज्य को भय और माफियाराज से मुक्त करने के बारे में हैं।
Published: undefined
गोगोई ने कहा कि यह चुनाव किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है। यह असम को हिमंत बिस्वा सरमा के चंगुल से मुक्त कराने और उनके नेतृत्व में जड़ जमा चुके माफिया राज को समाप्त करने के बारे में है। राज्य में भय का माहौल होने का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आम असमिया नागरिक बदलाव चाहते हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। जनता में इस माहौल से छुटकारा पाने की प्रबल इच्छा है।
उन्होंने कहा कि हमें पूरे असम में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, और मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined