हालात

असम: BJP ने 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, CM हिमंता जालुकबारी से 7वीं बार लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, पार्टी ने प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 88 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया है।

Published: undefined

पहली लिस्ट में किसका नाम

बीजेपी ने पहली लिस्ट में मंत्री रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल किया है। वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री अजंता नेओग अपनी पुरानी सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी।

मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग, पीजूष हजारिका को जागीरोड (अजा), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रनोज पेगु को धेमाजी (अजजा), बिमल बोरा को तिंगखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

Published: undefined

शहरी इलाकों की अहम सीटों पर किसे मिला टिकट

दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि बोरदोलोई बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी से अपने लंबे समय के रिश्ते तोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने नगांव लोकसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है।

अन्य अहम सीटों में, पार्टी ने ऊपरी असम के अपने गढ़ माने जाने वाले इलाकों जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, डिगबोई, डूम डूमा और मार्घेरिटा में भी उम्मीदवार उतारे हैं। मार्घेरिटा से भास्कर सरमा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन और डिगबोई से सुरेन फुकन चुनाव लड़ेंगे।

Published: undefined

मध्य और निचले असम की कई सीटों पर भी घोषणा

बीजेपी ने मध्य और निचले असम की कई सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें रंगिया, नलबाड़ी, बरहमपुर, समगुरी और नगांव शामिल हैं। बरहमपुर से पार्टी ने जीतू गोस्वामी को मैदान में उतारा है, जबकि नगांव-बटाद्रबा से रूपक सरमा चुनाव लड़ेंगे।

आदिवासी और आरक्षित सीटों पर, पार्टी ने बोको-चायगांव (एसटी), तामुलपुर (एसटी), धेमाजी (एसटी), माजुली (एसटी), बोकाजान (एसटी) और दीफू (एसटी) जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

यह सूची बुधवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फाइनल की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined