
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर बुधवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘केवल एक परिवार सब कुछ लूट रहा है’’। प्रियंका गांधी ने विपक्ष के नेता और नाजिरा से पार्टी के उम्मीदवार देबब्रत सैकिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला किया और उन पर अमेरिका का ‘‘गुलाम’’ होने का आरोप लगाया।
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘असम में एक परिवार सब कुछ लूट रहा है और जब वे लूटपाट नहीं कर रहे होते हैं तो खदानें, जमीनें और हर संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी जाती है।’’
Published: undefined
उन्होंने असम में बीेपी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हर मोर्चे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए शारदा, स्मार्ट सिटी और एनसी हिल्स जैसे कई पुराने घोटालों का मुद्दा उठाया।
प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘बीजेपी ने कहा था कि उसने ‘डबल इंजन’ वाली सरकार दी है। असल में यह दोहरी गुलामी वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की गुलामी में लगे हैं और हिमंत विश्व शर्मा मोदी की गुलामी कर रहे हैं।’’
उन्होंने ‘‘चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने के वादे को पूरा करने में नाकाम रहने के लिए’’ भाजपा सरकार पर हमला किया और इस बात पर जोर दिया कि बागानों के लोग संघर्ष कर रहे हैं।
Published: undefined
लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘विभिन्न जनजातीय समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की वर्षों से मांग कर रहे हैं। भाजपा ने उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे।’’
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि असम की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से प्रमुख गरीबी उन्मूलन योजना ‘अरुणोदय’ से उनके नाम हटाने की धमकी देकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की रैलियों में जबरन शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined