हालात

असम सरकार का फैसला, 2 से ज्यादा बच्चे वाले लोगों के लिए ‘नो जॉब’, नौकरी के दौरान हुए तो होगी कार्रवाई

असम में साल 2021 से अब जिन भी लोगों के 2 से ज्यादा बच्चे होंगे, वो सरकारी नौकरी के हकदार नहीं होंगे। यह फैसला सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बढ़ती जनसंख्या को लेकर असम सरकार ने बड़ा फैसला है। असम की सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने कहा कि 1 जनवरी 2021 से वे सभी लोग सरकारी नौकरियों से वंचित हो जाएंगे, जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं। सर्बानंद सोनोवाल ने ये फैसला सोमवार को कैबिनेट की एक अहम बैठक में लिया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद असम जनसंपर्क विभाग की ओर से इस फैसले के संबंध में एक बयान भी जारी किया गया है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक नोट में कहा गया है कि एक जनवरी 2021 से दो से अधिक बच्चे वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। फैसले के मुताबिक केवल नौकरी देते वक्त ही इस बात को ध्यान में नहीं रखा जाएगा बल्कि नौकरी के अंत तक इस बात का ध्यान रखा जाएगा की जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें 2 से ज्यादा बच्चे न हो नहीं तो उन्हें नौकरी से निकाला भी जा सकता है।

हालांकि सर्बानंद सोनोवाल सरकार का यह आदेश वर्तमान कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। लेकिन असम में नए सिरे से नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोग इस नियम के दायरे में आएंगे। बता दें कि सितंबर 2017 में असम विधानसभा ने जनसंख्या नीति को पास किया था। इस नीति के तहत सरकारी नौकरी के वे आवेदक जिनके दो बच्चे हैं वे ही नौकरी के लिए योग्य होंगे।

बता दें कि 15 अगस्त, 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर हमें आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा।

इसे भी पढ़ें: ‘मिशन 2022’ को धार देने में जुटी कांग्रेस, प्रियंका ने रायबरेली में लगाई पाठशाला, संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Oct 2019, 2:29 PM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार