
कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए राज्य की मौजूदा बीजेपी सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने संगठन की तैयारियों से लेकर राज्य के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों तक पर खुलकर अपनी बात रखी।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस लगातार अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों के लोगों से मिल रही है। स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और सीधे जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनका कहना था कि पार्टी जमीनी फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तय कर रही है।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि असम की जनता मौजूदा बीजेपी सरकार से निराश है। लोगों के बीच यह भावना है कि राज्य की जमीनें चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।
Published: undefined
कांग्रेस नेता ने कहा कि गौरव गोगोई जनता के मुद्दों पर काम करने और आवाज उठाने की बात कर रहे हैं, इसलिए उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, ऐसी राजनीति को जनता पसंद नहीं करती।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में दो तरह के नेता होते हैं, एक वे जो सकारात्मक एजेंडे और जनता की बात करते हैं, और दूसरे वे जो केवल व्यक्तिगत हमलों में विश्वास रखते हैं। कांग्रेस ने हमेशा पहली राह चुनी है और आगे भी उसी पर चलेगी।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने असम के मुख्यमंत्री से कहा कि वे राज्य की जनता को बताएं कि उन्होंने अब तक क्या काम किए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के युवा और महिलाएं रोजगार चाहती हैं और यह जानना चाहती हैं कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री युवाओं को गुमराह नहीं कर सकते और जनता अब जवाब मांग रही है।
Published: undefined
गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जब जुबिन गर्ग नहीं रहे, तब पूरे असम ने देखा कि जनता उन्हें कितना प्रेम करती है। उनके गानों में प्रेम, एकता और असम की संस्कृति व सभ्यता की झलक मिलती थी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जुबिन गर्ग राजनीति से ऊपर थे और वे असम की आत्मा की आवाज थे। लोग उनसे इसलिए जुड़े क्योंकि उन्होंने आम लोगों की भावनाओं को स्वर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी महान शख्सियतों का राजनीतिक फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए। यह पूरी तरह से गलत होगा।
Published: undefined
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई असम की संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जागरूक बनें और उसी नेतृत्व को चुनें जो राज्य को मजबूत बनाने और जनता के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दिखाए।
गुवाहाटी में दिए गए इन बयानों के जरिए प्रियंका गांधी ने एक ओर संगठन की सक्रियता का संदेश दिया, तो दूसरी ओर राज्य सरकार को सीधे चुनौती भी दी। जमीन, रोजगार, राजनीतिक हमले और सांस्कृतिक विरासत जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर उन्होंने असम की जनता से सीधा संवाद साधने की कोशिश की।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined