हालात

विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 89.93 प्रतिशत रहा।

फोटो: PTI
फोटो: PTI Manvender Vashist Lav

पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलानुड में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के अनुमानित वोटिंग ट्रेंड्स जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 89.93 प्रतिशत रहा।

Published: undefined

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक कुल मतदान लगभग 89.93 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिलावार आंकड़ों के अनुसार अलीपुरद्वार में लगभग 88.74, बांकुड़ा में 89.91, बीरभूम में 91.55, कूचबिहार में 92.07, दक्षिण दिनाजपुर में 93.12, दार्जिलिंग में 86.49, जलपाईगुड़ी में 91.20, झारग्राम में 90.53, कलिम्पोंग में 81.98 और मालदा में 89.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा, मुर्शिदाबाद में 91.36, पश्चिम बर्धमान में 86.89, पश्चिम मेदिनीपुर में 90.70, पूर्व मेदिनीपुर में 88.55, पुरुलिया में 87.35 और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Published: undefined

अगर तमिलनाडु की बात करें तो चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक राज्य में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 82.24 दर्ज किया गया। जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, अरियालुर में लगभग 83.09, चेंगलपट्टू में 82.41, चेन्नई में 81.34, कोयंबटूर में 82.33, कडलूर में 81.91, धर्मपुरी में 87.28, डिंडीगुल में 86.35, इरोड में 87.59, कल्लाकुरिची में 84.22 और कांचीपुरम में 84.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इनके अलावा कन्याकुमारी में 73.44, करूर में 89.32, कृष्णागिरि में 82.40, मदुरै में 77.89, मयिलादुथुरै में 78.41, नागपट्टिनम में 83.15, नमक्कल में 87.63, पेरम्बलुर में 82.75 और पुडुकोट्टई में 81.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, रामनाथपुरम में 74.41, रानीपेट में 86.28, सलेम में 88.02, शिवगंगा में 74.44, तेनकासी में 79.28, तंजावुर में 78.07, नीलगिरी में 75.90, थेनी में 78.73, तिरुवल्लूर में 80.70 और तिरुवरुर में 80.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Published: undefined

वहीं थूथुकुडी में 77.56, तिरुचिरापल्ली में 82.76, तिरुनेलवेली में 75.10, तिरुपत्तूर में 85.28, तिरुपुर में 86.33, तिरुवन्नामलाई में 85.59, वेल्लोर में 85.06, विलुप्पुरम में 85.45 और विरुधुनगर में 82.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को है। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined