हालात

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन माफिया घोषित, पुलिस ने कहा- साथ रखती है शूटर

अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस ने माफिया घोषित कर दिया है। पुलिस ने अपनी एफआईआर में शाइस्ता परवीन को माफिया अपराधी लिखा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस ने माफिया घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दर्ज एक एफआईआर में उसे माफिया बताया गया है। यह प्राथमिकी दो मई, 2023 को दर्ज की गई थी, जिसमें यह भी कहा गया कि वह अपने पास एक शूटर भी रखती है। उमेश पाल शूट आउट केस में नामजद आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी साबिर को शाइस्ता परवीन का शूटर बताया गया है।

यूपी पुलिस हर रोज एक नया खुलासा कर रही है। पुलिस ने शाइस्ता के बारे में कहा है कि वह बदमाशों को पनाह देती थी। पुलिस को पता चला है कि जब अतीक और अशफ जेल चले गए, तो इनके अवैध धंधों को शाइस्ता ने संभाल लिया। इस काम में उसका बेटा असद भी साथ देता था।

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने असद और दो शूटर एनकाउंटर में ढेर कर दिया तो वहीं गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक और अशरफ की भी पुलिस हिरासत हत्या हो गई। लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहे 5 लाख के इनामी गुड्डु मुस्लिम, साबिर और 50 हजार की इनामी शाइस्‍ता परवीन अब तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं। एसटीएफ और पुलिस लगातार इनको तलाश कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल