हालात

सावधान! यूपी में जानलेवा हो रहा कोरोना, इस साल पहली बार एक दिन में 5 लोगों की मौत, 840 नए केस मिले

यूपी में 840 नए कोविड मामले भी दर्ज किए गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 4,478 पर पहुंच गई। वर्तमान में, राज्य में 74 जिलों में सक्रिय कोविड मामले हैं। महोबा इकलौता जिला है, जहां एक भी सक्रिय कोविड केस नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में कोरोना से पांच नई मौतें दर्ज की गई हैं। गाजियाबाद, जौनपुर, सुल्तानपुर, गाजीपुर और चंदौली से मौत की खबर है। इस साल यह पहली बार है कि राज्य में एक दिन में कोविड से इतनी मौतें हुई हैं। पिछली बार राज्य में 10 महीने में पहले एक दिन में पांच या अधिक मौतें हुई थीं।

इस बीच, राज्य में 840 नए कोविड मामले भी दर्ज किए गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 4,478 पर पहुंच गई। वर्तमान में, राज्य में 74 जिलों में सक्रिय कोविड मामले हैं। महोबा इकलौता जिला है, जहां एक भी सक्रिय कोविड केस नहीं है।

गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर में 110 नए कोविड मामले सामने आए और वहां सक्रिय मरीजों की 705 तक पहुंच गई। इसी तरह, गाजियाबाद में 82 नए कोविड मामले सामने आए। मेरठ में भी 47 नए मामले सामने आए। लखनऊ में, 165 और लोगों को कोविड पॉजीटिव पाया गया। अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों के संघ के महासचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा, त्योहारों और पारिवारिक समारोहों के दौरान, लक्षणों वाले लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अलगाव में रहें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव