हालात

यूपी के किसान ध्यान दें, बारिश से खराब हो गई है गेहूं की फसल तो परेशान न हों! सरकार ने दिया खास निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से खराब हुए गेहूं क्रय में किसानों को हो रहे भुगतान में कोई कटौती न की जाए। सीएम ने कहा कि किसानों के खाते में समय से राशि का भुगतान किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। खास तौर पर गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसान बेहद परेशान हैं। किसानों के सामने परेशानी यह है कि उनकी खराब फसलों को कौन खरीदेगा? इस बीच राज्य सरकार ने  किसानों से गेहूं खरीदने के लिए विशेष निर्देश जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से खराब हुए गेहूं क्रय में किसानों को हो रहे भुगतान में कोई कटौती न की जाए। सीएम ने कहा कि किसानों के खाते में समय से राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीद के दौरान होने वाले नुकसान का प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा किए जाएगा।

प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए खास इंतजाम करने का फैसला किया है। ग्राम पंचायतों के सहयोग से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके अलावा गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या भी प्रदेश में बढ़ाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल खराब हुई है। गेहूं की खेती के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी प्रदेशों में से एक शुमार है। ऐसे में केंद्र सरकार ने प्रदेश में 18 फिसदी तक  टूटन औप सिकुड़न वाले गेहूं को खरीदने का फैसला निर्णय लिया था। इससे पहले सरकार ने 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटे-फूटे और सिकुड़े गेहूं नहीं खरीदती थी।

उत्तर प्रदेश में गेहूं 2125 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। सरकार के आदेश के अनुसार, 6 फिसदी तक दानों के टूटे औ सिकुड़े होने पर कोई कटौती नहीं होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!