हालात

सावधान! यूपी में फिर लौट रहा कोरोना का खौफ? मेरठ में 14 नए संक्रमित आए सामने, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी बेचैनी

जिला सर्विलांस अधिकारी ने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है, क्योंकि उनमें हल्के लक्षण प्राप्त हुए हैं। सभी मरीज घर पर ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महामारी के खिलाफ लोग कम सावधानी बरत रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। इससे सरकारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। यूपी में भी कोरोना संक्रमण के मामले में एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। मेरठ जिले में संक्रमण मामलों में तेजी आई है। गुरुवार को जिले में 14 नए संक्रमित मिले, जबकि 6 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे के भीतर 2226 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला सर्विलांस अधिकारी अशोक तालियान का कहना है कि जिले में कोविड संक्रमण के मामले में तेजी आई है। संक्रमण से सतर्क होने की जरूरत है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को फिर से सैंपल जांच और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है, क्योंकि उनमें हल्के लक्षण प्राप्त हुए हैं। सभी मरीज घर पर ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महामारी के खिलाफ लोग कम सावधानी बरत रहे हैं। लोगों को सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, क्योंकि रोकथाम उपचार से बेहतर है।

देशभर में कोरोना के मोर्चे पर खतरे की घंटी बजट गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,819 नए मामले सामने आए है और 39 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। कुल सक्रिय मरीज 1,04,555 हो गए हैं। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.16 फीसदी हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी