हालात

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! देशभर में करीब 380 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, 4 रिशेड्यूल की गईं

रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम समेत उत्तर भारत से चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से दोहरीकरण, मेंटेनेंस आदि कारणों से रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई ट्रेनों का समय परिवर्तन किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रेलवे ने अलग-अलग जोन की करीब 380 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, प.बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश की ट्रेने शामिल हैं। वहीं, करीब 4 ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है, जबकि 6 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। जनवरी और फरवरी के महीने में कोहरे की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों के संचालन में भी लगातार दिक्कतें आती रहती हैं। इसी को लेकर कई बार ट्रेन अपने तय समय से देरी से चलती हैं। इसी दिक्कत को लेकर वक्त-वक्त पर रेलवे अपनी ट्रेनों को रिशेड्यूल करता है और कई बार ट्रेन रद्द कर दी जाती हैं। शुक्रवार को एक बार फिर रेलवे ने कोहरे की वजह से पड़ने वाले असर को देखते हुए 70 से 80 ट्रेनें रद्द की हैं।

Published: undefined

रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम समेत उत्तर भारत से चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से दोहरीकरण, मेंटेनेंस आदि कारणों से रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई ट्रेनों का समय परिवर्तन, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं, हालांकि रेलवे के अनुसार इसका मैसेज भी संबंधित यात्री के मोबाइल पर कर दिया जाता है।

हालांकि रेल मंत्रालय की ओर से इतनी संख्या में ट्रेन रद्द करने का अब तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। मंत्रालय के मुताबिक ट्रेनों को परिचालन कारणों से रद्द किया जाता है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, FIFA में केप वर्डे ने फिर रचा इतिहास

  • ,
  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे

  • ,
  • FIFA: डेब्यू में ही केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना, अब अर्जेंटीना से सामना

  • ,
  • MP-झारखंड-छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, आंधी-बिजली से 18 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में घुसा मलबा

  • ,
  • ईरान और अमेरिका के बीच क्या फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना