
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सपा-आरएलडी गठबंधन ने राहत की सांस ली है। गठबंधन के उम्मीदवार अवतार सिंह भडाना ने ऐलान किया है कि वे चुनावी मैदान में उतरेंगे और जेवर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बताया गया है कि भडाना की आरटीपीसीआईर टेस्ट रिपोर्ट निगेविटव आई है। इसके बाद उन्होंने अपनी वापसी का ऐलान किया है।
गुरुवार सुबह भड़ाना ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगा कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी को कहा कि वे लोगों को खतरे में नहीं डालना चाहते और पार्टी से उनकी जगह जेवर से किसी और को टिकट देने का आग्रह किया था। देर शाम अवतार सिंह भडाना को दिल्ली लाया गया जहां उनकी कोरोना जांच हुई और रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Published: undefined
अवतार सिंह भडाना को उत्तर प्रदेश के नामी गुज्जर नेताओं में गिना जाता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
वे इसी 12 जनवरी को बीजेपी छोड़कर लोकदल में शामिल हो गए थे, जिसके बाद आरएलडी और सपा गठबंधन ने उन्हें गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से उम्मीदवार बनाया था। नामांकन के बाद उन्होंने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined