हालात

आजम खान ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल, कहा- योगी, नकवी और कल्याण सिंह पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं, ये कैसा न्याय?

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा कि सीएम योगी ने कहा ‘मोदी की फौज’, मुख्तार अब्बास नकवी भी यही बोले, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। लेकिन जब मैंने कहा था कि हम बॉर्डर की अपने खून की आखिरी बूंद तक रक्षा करेंगे, तो चुनाव आयोग ने मेरी जीभ काट दी। ये कैसा न्याय है?”

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार आजम खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के योगी आदित्यनाथ के ‘मोदी की सेना’ वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। आजम खान ने कहा, “योगी आदित्यनाथ ने कहा मोदी की फौज, मुख्तार अब्बास नकवी भी यही बोले, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। कल्याण सिंह के खिलाफ भी चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब मैंने कहा था कि हम बॉर्डर की अपने खून की आखिरी बूंद तक रक्षा करेंगे, तो चुनाव आयोग ने मेरी जीभ काट दी। ये कैसा न्याय है?”

बता दें कि सीएम योगी ने गाजियाबाद की चुनावी रैली में कहा था कि विपक्ष के लोग आतंकियों को बिरयानी खिलाते थे और ‘मोदी जी की सेना’ उन्हें केवल गोली और गोला देती है। यह फर्क है। सीएम योगी के बयान के बाद मोदी सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली में कहा था कि ‘मोदी की सेना’ तो आतंकवादियों को घर में घुसकर मार रही है। हालांकि दोनों ही नेताओं को निर्वाचन आयोग की तरफ से नोटिस मिल चुका है।

चुनाव आयग ने सीएम योगी को कहा कि वह नियम कानून का पालन करें और भविष्य में इस तरीके का बयान फिर ना दें। सीएम योगी ने इस नोटिस का तीन अप्रैल को जवाब देते हुए कहा था कि आम जन के संबोधन और सरल भाषा में हमारी सेना कह जाता है। इसी संदर्भ में मोदी जी की सेना का प्रयोग किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Apr 2019, 12:10 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत