हालात

उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल से अचानक शिफ्ट करने पर आजम खान बोले- मेरा हो सकता है एनकाउंटर

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान और उनकी पत्नी, पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाब्दुल्ला आजम को रामपुर जिला अदालत ने 7-7 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रामपुर जेल भेज दिया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे को अचानक शनिवार रात को उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल से शिफ्ट कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, आजम खान को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है। इस दौरान आजम खान ने पुलिस की गाड़ी में बैठने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है। हालांकि बाद में पुलिस के दबाव के बाद वह गाड़ी में बैठ गए। आजम खान को रामपुर जेल से शिफ्ट करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा तीनों ही रामपुर जेल में बंद थे। अब आजम खान और अब्दुल्ला को शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेंगी। बताया गया है कि आजम खान को सीतापुर जेल में और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में भेजा गया है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान और उनकी पत्नी, पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाब्दुल्ला आजम को रामपुर जिला अदालत ने 7-7 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रामपुर जेल भेज दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

  • ,
  • पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक ताने-बाने को पहुंचा भारी नुकसान, लोगों को अब हो रहा एहसास: सोनिया गांधी