हालात

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: एक और वॉन्टेड गिरफ्तार, मुंबई और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया

डीजीपी पंजाब पुलिस ने लिखा, मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई निवासी सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो बाबा सिद्दीकी के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में वांछित था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। मुंबई पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इस मर्डर में वांछित एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े जाने वाले व्यक्ति का नाम सुजीत सुशील सिंह है, जो मुंबई का निवासी है।

इस मामले की जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई निवासी सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो बाबा सिद्दीकी के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में वांछित था।"

उन्होंने कहा, "सुजीत पर आरोप है कि उसने इस हत्या की साजिश में सहयोग दिया था। हत्या की योजना के बारे में उसे पहले से ही जानकारी थी, जो कि एक अन्य आरोपी, नितिन गौतम सपरे ने उसे दी थी। सुजीत ने इस साजिश में जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं। अब सुजीत को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जो आगे की जांच करेगी। पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने आपसी सहयोग से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह नागरिकों की सुरक्षा और न्याय के प्रति हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो राज्यों के बीच सुरक्षा को और भी मजबूत बनाता है।"

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में तीन लोगों ने 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। एनसीपी नेता पर हमला उस वक्त किया गया था, जब वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है। इस मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी सिलसिले में बुधवार को भी महाराष्ट्र से पुणे से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इन तीन लोगों की पहचान शिवणे के निवासी रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), उत्तम नगर निवासी करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) के रूप में हुई थी।

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक शख्स को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमित उर्फ नाथी बताया जा रहा है, जो कलायत के बाता गांव का निवासी है। अमित पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार