हालात

बिहार में बुरा हाल! चिलचिलाती धूप और लू ने किया जीना मुहाल, बढ़ेंगी और मुश्किलें, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा तापमान शेखपुरा का रहा। यहां तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चिलचिलाती धूप, बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों ने अप्रैल के महीने में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। बिहार में सबसे बुरा हाल है। राज्य के कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। फिलहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद भी दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल से बिहार में पारा और ऊपर चढ़ने वाला है।

आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, सूरज निकलने के साथ ही सुबह से हर घंटे तापमान में इजाफा हो रहा है। आकंड़ों के मुताबिक, शनिवार को हर घंटे करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार की सुबह 6 बजे ही पारा 30 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया जो 10 बजने तक 35 डिग्री तक पहुंच गया।

Published: undefined

दोपहर के समय पारा और चढ़ गया। लू चलते ही 1 बजे तक तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। 2 बजे से तीन बजे के बीच पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। शाम के समय भी राहत मिलती दिखाई नहीं दी। 4.30 बजे 42.6 डिग्री रहा। सूरज ढलने के बाद शाम 7 बजे तक अधिकतम तापमान 37 और 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा तापमान शेखपुरा का रहा। यहां तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published: undefined

आईएमडी ने आज पटना में 28 अप्रैल को हीटवेव और सीवियर हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार के दरभंगा, औरंगाबाद, मोतिहारी, बांका, शेखपुरा, जमुई, गोपालगंज और खगड़िया के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 अप्रैल को पटना के अलावा गया, भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया, गोपालगंज, जमुई, बांका, मोतिहारी, औरंगाबाद, दरभंगा और शेखपुरा के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने असम और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर हिस्से में बनी चक्रवाती हवाओं की वजह से 24 घंटे के दौरान अररिया और किशनगंज में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। चक्रवात की वजह से सीमांचल के 9 जिलों जिसमें अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा शामिल हैं। बारिश होने से इन इलाके लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined