हालात

बदायूं डबल मर्डर: आरोपी की मां ने एनकाउंटर को बताया सही, कहा- जो उसने किया, उसका अंजाम उसे मिला

बदायूं डबल मर्डर केस में आरोपी की मां ने एनकाउंटर को सही ठहराते हुए कहा है कि पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो मासूम भाइयों के हत्यारों की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने पत्रकारों से बताया कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे काफी समय से नाई की दुकान चला रह थे। शाखानू से बदायूं आकर सुबह से बाल कटिंग का काम करते थे। किसी से कोई पुरानी और नई रंजिश भी नहीं थी। घर में भी कोई कलेश नहीं था, फिर ऐसा क्यों किया, पता नहीं।"

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है। नाजरीन ने कहा, दूसरे बेटे जावेद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, कि वह कहां पर है।

आरोपी की दादी कुत्तन ने कहा कि इस घटना में जावेद बेकसूर है। साजिद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जावेद घर पर मिट्टी खोद रहा था। लेकिन वह इस घटना से अचंभित है। किसी से कोई दुश्मनी या बातचीत भी नहीं हुई, फिर भी ऐसी घटना हो गई।

उधर, मृतक दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साजिद तो मारा गया, लेकिन जावेद अभी पकड़ा नहीं गया है। उनका मानना है कि अगर वह पकड़ा जाएगा, तो साजिश का पता चलेगा।

इस बीच पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। जावेद की गिरफ्तारी से ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

ज्ञात हो कि उत्तर प्र के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को ढेर कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल