हालात

यूपी: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल, कहा, सरकारी अफसरों से बेहतर हैं वेश्याएं

बीजेपी विधायकों के विवादित बयान थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीता जी को टेस्ट ट्यूब बेबी बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। वहीं अब बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकारी अफसरों से बेहतर वेश्याएं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह 

बीजेपी विधायकों के विवादित बयान थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के विवादित बयान अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल सुनने को मिले हैं।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अधिकारियों से अच्छा चरित्र वेश्याओं का होता है, वो पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं, पर ये अधिकारी तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे की नहीं, इसकी कोई गारंटी ही नहीं है।”

उन्होंने कहा, “कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आपसे रिश्वत मांगता है तो उसकी आवाज को रिकॉर्ड कर लें और मेरे सामने प्रस्तुत करें।” उन्होंने आगे कहा, ‘कोई घूस मांगे तो घूंसा दो, तब भी नहीं माने तो जूता दो।’

उन्होंने कहा, “मेरा राजनीतिक जन्म चूड़ी पहनकर नहीं, हथकड़ी पहनकर हुआ है। द्वाबा की जनता के हित और कार्यकर्ताओं के लिए मैं कुछ भी त्याग कर सकता हूं।”

अभी हाल ही में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजे पर सरकारी दफ्तर में घुस कानूनगो के साथ मारपीट के आरोप लगे थे। इस मारपीट को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने केस भी दर्ज कराया है।

इससे पहले भी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने गैंगरेप मामले में आरोपी उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में भी बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि कोई भी व्यक्ति 3 बच्चों की मां से रेप नहीं कर सकता। उनके इस बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया था।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने अप्रैल महीने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पणखा बताया था। उन्होंने कहा था कि बंगाल की सड़कों पर लोगों को मारा जा रहा है और वह मुख्यमंत्री होकर भी कुछ नहीं कर रही हैं। बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, अगर ऐसा ही चलता रहा तो वहां भी जम्मू-कश्मीर जैसे हालात हो जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल