हालात

बीड में मारे गए सरपंच के परिवार से मिले बालासाहेब थोराट, बोले- अराजकता को मंजूरी नहीं दी जा सकती

बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का एक टोल बूथ के पास से अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। विपक्ष ने बीजेपी नीत महायुति सरकार पर कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहने और एक मंत्री के सहयोगी को छूट देने का आरोप लगाया है।

बीड में मारे गए सरपंच के परिवार से मिले बालासाहेब थोराट, बोले- अराजकता को मंजूरी नहीं दी जा सकती
बीड में मारे गए सरपंच के परिवार से मिले बालासाहेब थोराट, बोले- अराजकता को मंजूरी नहीं दी जा सकती  फोटोः @bb_thorat

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने बीड में मारे गए सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से बुधवार को मुलाकात करने के बाद कहा कि अराजकता को अनियंत्रित नहीं होने दिया जाना चाहिए क्योंकि इसके बहुत बुरे परिणाम हो सकते हैं। बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का एक टोल बूथ के पास से अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के बाद नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। विपक्ष ने बीजेपी नीत महायुति सरकार पर कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहने और एक मंत्री के सहयोगी को छूट देने का आरोप लगाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने पिछले सप्ताह देशमुख के परिजनों से मुलाकात की थी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी देशमुख के परिवार से मुलाकात की थी।

आज लातूर से कांग्रेस विधायक अमित देशमुख भी थोराट के साथ मौजूद थे। उन्होंने सरपंच के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। देशमुख के परिजनों ने ‘‘न्याय’’ की मांग की। संतोष देशमुख के भाई ने थोराट को मामले की विस्तृत जानकारी दी। थोराट ने कहा कि यह पूरी घटना हैरान कर देने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘अराजकता को अनियंत्रित नहीं होने दिया जा सकता। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो अराजकता के बहुत बुरे परिणाम हो सकते हैं।’’ उन्होंने कथित तौर पर उन घटनाओं का हवाला दिया जिनमें बीड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

महाराष्ट्र पुलिस का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) सरपंच हत्या के मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कैज की एक अदालत ने सोमवार को आरोपी जयराम चाटे, महेश केदार और प्रतीक घुले को छह जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया जबकि चौथा आरोपी विष्णु चाटे 27 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक विष्णु चाटे ने बीड जिले में पवनचक्की लगाने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग की थी और मांगें पूरी न होने पर परिचालन बंद कराने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, सरपंच देशमुख ने जबरन वसूली रोकने की कोशिश की थी, इसलिए उन्हें अगवा कर लिया गया और उन्हें प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या कर दी गयी। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • Cyclone Akvan: ओडिशा के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, 9 हजार शेल्टर तैयार, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात, जानें बड़े अपडेट

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान

  • ,
  • चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट