हालात

मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर रोक, सीएम योगी ने बताया इसके व्यापार में लगे लोग कर सकते हैं कौन सा काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा, "संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध की योजना बनाने का निर्देश दिया जाता है।" मुख्यमंत्री सोमवार देर शाम मथुरा में कृष्णोत्सव 2021 के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Published: 31 Aug 2021, 12:32 PM IST

उन्होंने पहले यह भी कहा था कि धार्मिक महत्व के शहर में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि मथुरा की महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं, जो कि भारी मात्रा में दूध उत्पादन के लिए जाना जाता है।

Published: 31 Aug 2021, 12:32 PM IST

उन्होंने कहा, "बृजभूमि को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। हम क्षेत्र के विकास के लिए आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का मिश्रण देख रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने देश को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित आस्था के स्थानों को अब पुनर्जीवित किया जा रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 31 Aug 2021, 12:32 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 31 Aug 2021, 12:32 PM IST