हालात

वीडियो: बांग्लादेश से दुबई जा रहे विमान के अपहरण की कोशिश नाकाम, कमांडो ने हथियारबंद अपहर्ता को गोली मारी

बांग्लादेश में एक विमान को हाईजैक करने की कोशिश किए जाने की खबर है। विमान को चटगांव एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई है। इसके बाद इस कोशिश को नाकाम कर दिया गया। कमांडो कार्रवाई में हथियारबंद अपहर्ता को गोली मार दी गई।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से दुबई के लिए उड़ाने भरने वाले एक विमान को हाईजैक करने की कोशिश की गई। हाईजैक की कोशिश की खबर मिलते ही विमान की चटगांव एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद कमांडो ने मोर्चा संभाला और हथियारबंद अपहर्ता को गोली मार दी गई।

न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक एक बंदूकधारी और चालक दल के दो सदस्य अभी भी विमान में मौजूद हैं। लेकिन सभी यात्रियों को विमान से निकाल लिया गया है। अगवा किया गया विमान BG-147 बताया जा रहा।  फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने विमान को चारों तरफ से घेर रखा है। इस बीच खबर है कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान बांग्लादेश एयरलांइस का है। हालांकि इसमें कुल कितने यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Feb 2019, 8:23 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?