हालात

बांग्लादेशी तस्करों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ जवान पर किया हमला, घायल

बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने पश्चिम बंगाल के भारतीय सीमा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास से कुछ संदिग्ध पैकेट को लेने की कोशिश करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पर हमला कर दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने पश्चिम बंगाल के भारतीय सीमा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास से कुछ संदिग्ध पैकेट को लेने की कोशिश करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पर हमला कर दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। उस समय कूचबिहार सेक्टर के नारायणगंज बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के पास बीएसएफ के जवान सीमा के नजदीक बाड़ के आगे ड्यूटी कर रहे थे। यह स्थल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 250 मीटर और बीओपी से 3,400 मीटर की दूरी पर था।

Published: undefined

बीएसएफ ने कहा कि यह घटना तब हुई जब कुछ भारतीय तस्करों ने बॉर्डर फेंसिंग लाइट्स (बीएफएल) को बंद करने के लिए बिजली की आपूर्ति काट दी ताकि उनकी गतिविधियों पर जवानों की नजर न पड़े और वे अंधेरे का फायदा उठाकर कोई संदिग्ध पदार्थ का पैकेट फेंकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा की बाड़ तक पहुंच सकें।

Published: undefined

बीएसएफ की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा की बाड़ के आगे दो समूहों में पांच से छह बांग्लादेशियों की गतिविधियों का अवलोकन किया और उन्हें भारतीय सीमा की ओर आते देखा। भारतीय उपद्रवियों द्वारा फेंके गए संदिग्ध पैकेट को उठाने के लिए वे धान के खेत में छिप गए। बीएसएफ जवानों ने उपद्रवियों के एक ग्रुप पर ग्रेनेड फेंका और दूसरे ग्रुप पर फायरिंग की।

Published: undefined

इसके जवाब में तस्करों ने बीएसएफ के एक जवान पर धावा बोला और टॉर्च से मारकर उसे घायल कर दिया। जवान की बाईं आंख पर चोट लगी। जैसे ही बीएसएफ के अन्य जवान करीब आए, तस्कर मौके से भाग गए।

घायल बीएसएफ के जवान को इलाज के लिए दिनहाटा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। तलाशी के दौरान सैनिकों ने एक मोबाइल, बांग्लादेश के दो सिम कार्ड और टॉर्च बरामद किए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...