
विनायक सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करने वाली बीजेपी पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, “भले ही महात्मा गांधी की हत्या के मामले में सावरकर दोषी साबित नहीं हुए लेकिन कोर्ट ने उन्हें निर्दोष भी नहीं कहा था।”
Published: undefined
तुषार गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “कोर्ट ने केवल ये कहा था कि हमारे पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसका मतलब यह नहीं कि सावरकर निर्दोष हैं। तुषार गांधी ने आगे कहा कि ये जरूरी है कि बापू की हत्या के पीछे असल मंशा और साजिश को समझा जाए।
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा, “हमें ये जरूर याद करना चाहिए जबकि संघी उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं।”
Published: undefined
गौरतलब है कि बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर विनायक सावरकर नहीं होते तो 1857 का स्वतंत्रता संग्राम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाता। इसके अलावा 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया था। बीजेपी ने वादा किया था कि दोबारा सत्ता में आने पर वह स्वतंत्रता सेनानी विनायक सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी।
Published: undefined
बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी विनायक सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठी थी, हालाकि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ये मांग नहीं मानी गई थी। लेकिन एक बार फिर बीजेपी सरकार में मांग उठी है कि सावरकर को भारत रत्न दिया जाए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined