हालात

यूपी चुनाव से पहले प्रदेश में 52 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े, 21 लाख नाम हटाए गए, आयोग ने जारी की सूची

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग को 74 लाख के करीब आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 52.80 लाख नाम जोड़े गए हैं, जबकि 21.40 लाख नाम काटे गए हैं। अभियान के दौरान 18 और 19 वर्ष की आयु के 19.79 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज जारी कर दिया। इस बार मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में प्रदेश में 52,80,882 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 21,40,278 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में कुल 15 करोड़ 2 लाख 84005 मतदाता हैं। सूची में 14 लाख 66 हजार 470 युवा मतदाता जोड़े गए हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल है। सूची में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 89 हजार 902 है। इसमें 10 लाख 62 हजार 410 पुरुष और 9 लाख 26 हजार 945 महिलाएं और 547 तृतीय लिंग के युवा हैं।

Published: undefined

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची प्रदेश के सभी मतदान स्थलों के संबंधित बूथ पर अगले एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें सभी मतदाता अपना नाम देख सकते हैं। मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से सूची में अपना नाम देखने की अपील की है। प्रदेश में इस समय कुल एक लाख 74 हजार 351 पोलिंग स्टेशन हैं।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने और जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके नाम हटाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया था। आयोग को 74 लाख के करीब आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 52.80 लाख नाम जोड़े गए हैं, जबकि 21.40 लाख नाम काटे गए हैं। अभियान के दौरान 18 और 19 वर्ष की आयु के 19.79 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

Published: undefined

प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या इस बार बढ़ी है। वर्तमान में एक हजार पुरुषों की तुलना में 868 महिलाएं हैं। वर्ष 2012 में एक हजार पुरुषों पर मात्र 816 महिलाएं ही थीं। राज्य में कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 10.64 लाख के करीब है। इस विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों को घर बैठे पोस्टल मतदान की सुविधा दी जा रही है।

Published: undefined

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण 1,500 मतदाताओं के बजाय 1,200 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ बनाया गया है। इस बार कुल बूथों की संख्या एक लाख 74 हजार 351 है। पहले बूथों की संख्या एक लाख 64 हजार 472 थी। वहीं, पोलिंग स्टेशन की संख्या भी 91 हजार 572 से बढ़कर 92 हजार 821 हो गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined