
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों का अत्याचार अभूतपूर्व है और वे बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे हैं। ममता ने कहा कि यह किसी भी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं है, फिर भी टीएमसी जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार बीजेपी बंगाल में हार रही है। हम दो-तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।
Published: undefined
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में मतदान करने के बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर तीखा हमला बोला। बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें मतदान केंद्रों से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार अभूतपूर्व हैं। जो कुछ हो रहा है वह किसी भी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं है।”
ममता बनर्जी ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान और सेंट्रल ऑब्ज़र्वर लोगों को पीट रहे हैं; उन्होंने औरतों और बच्चों को भी नहीं बख्शा। कल रात से, उन्होंने ज़ुल्म शुरू कर दिया है। उन्होंने हमारे कितने लोगों को कस्टडी में लिया है। यह कोर्ट की अवमानना है, मैंने ऐसा डेमोक्रेसी कभी नहीं देखा... हम जीतेंगे, टीएमसी जीत रही है।"
Published: undefined
ममता बनर्जी ने कहा, "कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरू कर दिया और उन्होंने हमारे बहुत से लोगों को अरेस्ट कर लिया। यह कोर्ट की अवमानना है। मैंने इस तरह का लोकतंत्र कभी नहीं देखा... तृणमूल जीत रही है। सीआरपीएफ इस तरह टॉर्चर नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर स्टेट पुलिस नहीं है। उन्होंने सब पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्हें बॉर्डर सिक्योर करना चाहिए। ऐसा करने के बजाय, वे एक पॉलिटिकल पार्टी को सिक्योर कर रहे हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। मैं 1984 से अपना इलेक्शन लड़ रही हूं, लेकिन ज़ुल्म बहुत भयानक हैं।"
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों को उनके संवैधानिक कर्तव्य निभाने के बजाय पक्षपातपूर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘केंद्रीय बलों को देश की सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय वे एक विशेष पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।’’
Published: undefined
बनर्जी ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों पर मतदाताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, “केंद्रीय बल आम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। यह लोकतंत्र का घोर दमन है। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का उदाहरण है?’’ ममता ने दावा किया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने हमारे कई कार्यकर्ताओं पर हमला किया है और हमारे मतदान एजेंटों को बूथ छोड़ने के लिए मजबूर किया है।”
ममता बनर्जी ने इससे पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया, जिनमें चेतला, पद्मपुकुर और चक्रबेरिया इलाके शामिल हैं। यह दौरा स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं की ओर से धमकी, मारपीट और अनियमितताओं की शिकायतें मिलने के बाद किया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined